अमर उजाला
Sun, 12 May 2024
राजस्थान के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो विकेट अपने नाम किए
अश्विन इसी के साथ आईपीएल में किसी एक स्थान पर 50 या इससे अधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए
अश्विन ने चेपॉक स्टेडियम पर आईपीएल में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। अश्विन किसी एक स्थान पर विकटों का अर्धशतक पूरा करने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं
केकेआर के सुनील नरेन ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर अब तक 70 विकेट लिए हैं और वह इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं
मुंबई के लसिथ मलिंगा ने वानखेड़े स्टेडियम पर 68 विकेट हासिल किए हैं
दिल्ली के लिए खेल चुके अमित मिश्रा अरुण जेटली स्टेडियम पर 58 विकेट ले चुके हैं
राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बेंगलुरु में और मुंबई के जसप्रीत बुमराह ने वानखेड़े पर 52-52 विकेट लिए हैं
सीएसके का समर्थन करने स्टेडियम पहुंचीं साक्षी धोनी, धनश्री भी रहीं मौजूद