दीप्ति का 'सैकड़ा', भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट

अमर उजाला

Mon, 13 January 2025

Image Credit : BCCI

आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में उतरते ही दीप्ति ने खास उपलब्धि हासिल की

Image Credit : BCCI

उन्होंने वनडे में 100 मैच पूरे किए। यह उपलब्धि पाने वाली भारत की छठी महिला खिलाड़ी हैं। खास बात तो यह है कि वह अभी महज 27 साल की हैं। ऐसे में उनके पास कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है

Image Credit : BCCI

उनसे पहले ऐसा मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, अंजुम चोपड़ा और अमिता शर्मा कर चुकी हैं

Image Credit : BCCI

भारत की दिग्गज ऑलराउंडर में शुमार दीप्ति बाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर हैं

Image Credit : BCCI

उन्होंने अब तक भारत के लिए पांच टेस्ट, 100 वनडे और 124 टी20 खेले हैं।

Image Credit : BCCI

टेस्ट में उनके नाम 63.80 की औसत से 319 रन, वनडे में 34.56 की औसत से 2143 रन और टी20 में 104.02 के स्ट्राइक रेट से 1086 रन हैं

Image Credit : BCCI

दीप्ति के नाम टेस्ट में चार अर्धशतक, वनडे में एक शतक और 12 अर्धशतक, जबकि टी20 में दो अर्धशतक हैं

Image Credit : BCCI

वहीं, गेंदबाजी में टेस्ट में दीप्ति ने 20 विकेट लिए हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 127 विकेट हैं। टी20 में दीप्ति 138 विकेट ले चुकी हैं। 

Image Credit : BCCI

दीप्ति का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सात रन देकर पांच विकेट, वनडे में 20 रन देकर छह विकेट और टी20 में 10 रन देकर चार विकेट है

Image Credit : BCCI

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे
(महिला खिलाड़ी)

  • 232 मैच: मिताली राज
  • 204 मैच: झूलन गोस्वामी
  • 141 मैच: हरमनप्रीत कौर
  • 127 मैच: अंजुम चोपड़ा
  • 116 मैच: अमिता शर्मा
  • 100* मैच: दीप्ति शर्मा

Image Credit : BCCI

तस्वीर में रामपुर की भीड़ में छिपा है नागपुर, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

अमर उजाला
Read Now