अमर उजाला
Sat, 18 January 2025
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शनिवार को मुंबई में रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया
रोहित शर्मा ने इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और गंभीर के साथ मतभेद की खबर पर राय रखी। उन्होंने कहा कि उनके मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ अच्छे रिश्ते हैं
राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से रोहित और गंभीर साथ में काम कर रहे हैं, लेकिन गंभीर के मुख्य कोच रहते भारत के न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था
गंभीर ने हाल ही में ड्रेसिंग रूम की खबरें लीक होने पर नाराजगी व्यक्त की थी, लेकिन 37 वर्षीय रोहित ने कहा कि गंभीर ने हमेशा उन पर भरोसा किया है
रोहित ने पत्रकारों से कहा, हम दोनों इस बारे में स्पष्ट हैं कि हम क्या चाहते हैं। मैं यहां बैठकर यह नहीं बता सकता कि पर्दे के पीछे क्या चर्चा होती है, लेकिन यह मेरे दिमाग में स्पष्ट रहता है। जब हम मैदान पर उतरते हैं तो गंभीर इस बात पर भरोसा करते हैं कि कप्तान मैदान पर क्या कर रहा है
रोहित ने कहा, बेसिक चर्चा सिर्फ मैदान के बाहर ही होती है। मैदान के बाहर या ड्रेसिंग रूम में सिर्फ यही बात होती है कि हमने मैदान पर क्या किया है। हम दोनों एक दूसरे पर इतना भरोसा करते हैं और इसे ऐसा ही होना चाहिए
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे बुमराह