अमर उजाला
Mon, 6 January 2025
इन दिनों युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे की ज्यादातर तस्वीरें हटा दी हैं और एक दूसरे को फॉलो भी नहीं करते
तलाक की अटकलों के बीच चहल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी लगाई थी। हालांकि, इस मामले पर दोनों की ओर से कोई बयान नहीं आया है
आइए जानते हैं कि दोनों के बीच प्यार कैसे परवान चढ़ा था। चहल ने खुद अपनी जुबानी अपनी लव स्टोरी बताई थी
चहल बताते हैं कि उन्होंने कोरोना महामारी के कारण लगे पहले लॉकडाउन में डांस क्लास जॉइन किया था। वह धनश्री वर्मा से ऑनलाइन डांस सीख रहे थे
धनश्री एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं और उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। दोनों के बीच उसी समय काफी बातचीत हुई थी
फिर दिसंबर 2020 में दोनों की शादी हो गई थी। चहल ने पिछले साल एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने धनश्री को प्रपोज किया था।
चहल ने कहा- जब लॉकडाउन हुआ तो मैं अपने परिवार के साथ था। यह पहली बार था कि मैं अपने घर गुरुग्राम में इतने लंबे समय तक रहा। लगभग तीन-चार महीने।
चहल ने कहा- मैंने अपने परिवार और अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताया। तब मुझे डांस सीखने का मन हुआ था। मुझे यह मालूम चला कि धनश्री ऑनलाइन डांस सिखाती हैं। इसलिए मैंने दो महीने तक ऑनलाइन कक्षाएं लीं।
चहल ने आगे बताया- फिर एक दिन मैंने उनसे पूछा कि आप जीवन में इतनी खुश क्यों हो? उन्होंने जवाब दिया कि मैं ऐसी ही हूं। मैं जीवन में छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढती हूं।
चहल ने कहा- मुझे लगा यह मेरी जीवनसाथी बन सकती है और मैंने अपने परिवार को बताया। मैंने धनश्री से कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं, आपको डेट नहीं करना चाहता।
चहल ने कहा- मैं डेटिंग में समय बर्बाद नहीं करना चाहता था। मैं तब 30 साल का था। धनश्री ने मेरे प्रपोजल को इनकार कर दिया था।
चहल ने बताया- धनश्री ने मुझसे कहा था कि मैं पहले आपसे मिलना चाहती हूं। हम उससे पहले कभी नहीं मिले थे। हम मुंबई में मिले और फिर उन्होंने कहा- हां, ठीक है मैं शादी करूंगी।
धनश्री डॉक्टर हैं और उन्होंने साल 2014 में डेन्टिस्ट की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने डॉक्टर बनने की बजाए एक फिटनेस ट्रेनर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर बनना ज्यादा पसंद किया।
सचिन की शाबाशी पाने वाली 'लेडी जहीर खान' सुशीला को आरसीए ने लिया गोद