अमर उजाला
Thu, 9 January 2025
इन दिनों युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे की ज्यादातर तस्वीरें हटा दी हैं
दोनों इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो भी नहीं करते और तलाक की भी अटकलें हैं। हालांकि, तलाक को लेकर दोनों की ओर से कोई बयान नहीं आया है
तलाक की अटकलों के बीच चहल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज भी लगाई थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर ही कुछ लोगों ने धनश्री पर निशाना साधा था
अब इससे परेशान होकर धनश्री ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्रोलिंग से तंग आकर अपना पक्ष सोशल मीडिया पर रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट किया है
धनश्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा है।
धनश्री ने लिखा- सबसे ज्यादा परेशान करने वाली यह रही कि बिना तथ्यों की खबरें लिखी गईं। मेरे कैरेक्टर पर सवाल किए गए। यह सब कुछ बिना चेहरे वाले ट्रोल्स ने किया, मेरे खिलाफ नफरत फैलाई।
धनश्री ने लिखा- मैंने वर्षों की मेहनत के बाद नाम और इज्जत कमाई है। मेरी चुप्पी, मेरी कमजोरी नहीं है बल्कि मेरी ताकत है।
धनश्री ने लिखा- नाकारात्मक चीजें ऑनलाइन जमाने में आसानी से फैल जाती हैं, लेकिन किसी को ऊपर उठाना और उसकी हिम्मत बढ़ाना बड़ा काम है।
धनश्री ने लिखा- अपनी अहमियत को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने सच पर ध्यान देने और इनसब से आगे बढ़ने का फैसला लिया है। सच को कभी भी सफाई की जरूरत नहीं होती है।
पालतू कुत्ता की देखभाल करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, बेटी जीवा ने भी की मदद