'मैं रोती रही और वो..', चहल से तलाक के बाद धनश्री ने सुनाई आपबीती

अमर उजाला

Wed, 20 August 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@dhanashree9

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने चर्चित तलाक को लेकर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने पहली बार रिएक्शन दिया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@dhanashree9

धनश्री ने बताया है कि तलाक वाले दिन जब जज उनके रिश्ते को ऑफिशियली खत्म कर रहे थे तो उनके लिए वो कितना भारी और इमोशनल पल था।

Image Credit : इंस्टाग्राम@dhanashree9

धनश्री ने कहा कि जैसे ही कोर्ट में फैसला सुनाने की बारी आई, वो खुद को संभाल नहीं पाईं और सभी के सामने जोर-जोर से रोने लगीं। चहल उस समय कोर्ट से पहले बाहर निकल गए थे और धनश्री लगातार रोती रहीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @dhanashree9

'ह्यूमन ऑफ बॉम्बे' के साथ पॉडकास्ट में धनश्री ने शुगर डैडी वाली टी-शर्ट विवाद पर भी अपना रिएक्शन दिया। दरअसल तलाक की कार्यवाही के दौरान युजवेंद्र चहल ने एक टी-शर्ट पहनी थी जिस पर लिखा था – 'बी योर ओन शुगर डैडी'।

Image Credit : ANI

इस पर काफी बवाल मचा। जब इस बारे में धनश्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजों का दोष हमेशा महिला पर डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा- 'भाई, अगर कुछ कहना ही था तो व्हाट्सऐप कर देते, टी-शर्ट पहनने की क्या जरूरत थी?'
Image Credit : इंस्टाग्राम-@dhanashree9
धनश्री ने आगे बातचीत में कहा कि तलाक जैसी स्थिति में परिपक्वता बहुत जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा परिवार की इज्जत को बरकरार रखना चाहती थीं, इसलिए कभी भी सार्वजनिक रूप से उकसाने वाले बयान नहीं दिए। 
Image Credit : इंस्टाग्राम

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का रिश्ता टूट चुका है। साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने 2025 में तलाक ले लिया।

Image Credit : yuzi_chahal23

दुनिया के सबसे जहरीले सांप, काट लें तो पलभर में हो सकती है इंसान की मौत

Adobe Stock
Read Now