टेनिस में भी चैंपियन हैं धोनी...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पूर्व कप्तान का खास वीडियो, देखें चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों टेनिस में हाथ आजमा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह टेनिस खेलते दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो को पेशेवर सुमीत कुमार बजाज ने साझा किया है। इसमें धोनी टेनिस खेलते दिख रहे हैं। बता दें कि, धोनी और सुमीत टेनिस पार्टनर हैं। दोनों की जोड़ी ने डबल्स में जेएससीए टेनिस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। अब धोनी आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बार फिर खेलते दिखेंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें चार करोड़ रुपये में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन किया है। धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। /