अमर उजाला
Sat, 20 July 2024
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम को निराशा जाहिर की है
हरभजन ने अभिषेक शर्मा, युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन (वनडे टीम) के नहीं होने को लेकर सवाल उठाए हैं
सैमसन को टी20 टीम में जगह जरूर मिली, लेकिन अभिषेक और चहल को किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया
उन्होंने एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया, 'यह समझना मुश्किल है कि चहल, अभिषेक और सैमसन (वनडे में) भारतीय टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं।'
इन तीनों के अलावा ऋतुराज के नहीं होने से भी फैंस नाराज हैं। अभिषेक और ऋतुराज ने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था
श्रीलंका दौरे पर टी20 में सूर्यकुमार यादव तो वनडे में रोहित शर्मा कप्तानी करते दिखेंगे। शुभमन गिल दोनों प्रारूप में टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे
क्या सांप का दिमाग वाकई होता है बहुत तेज?