अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाने के बाद मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ हो रही है।
गुजरात ने रविवार को सनराइजर्स को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत में सिराज ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 17 रन देकर चार विकेट लिए
इतना ही नहीं सिराज ने ट्रेविस हेड को पारी के पहले ओवर में ही पवेलियन भेज दिया। हेड आठ रन ही बना सके
दरअसल, पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिराज और हेड के बीच जंग देखने को मिली थी। दोनों मैदान पर भिड़ गए थे। इसके बाद सीरीज खत्म होने तक यह ड्रामा जारी रहा था।
अब यही जंग आईपीएल में भी देखने को मिली। इस मैच से पहले हेड ने आईपीएल में कभी सिराज का सामना नहीं किया था।
वह पहली बार सिराज के सामने आए और भारतीय गेंदबाज यह जंग जीतने में कामयाब रहा। हेड को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।
हैदराबाद में सिराज डीएसपी पद पर नियुक्त हैं। ऐसे में हेड के आउट होने के बाद फैंस हेड के मजे ले रहे हैं।
फैंस ने पोस्ट किया- डीएसपी सिराज ने फ्रॉड करने वाले सिराज को अरेस्ट किया
फैंस ने यहां तक लिखा- हेड और अभिषेक 300 रन बनाने का फ्रॉड कर रहे थे, सिराज ने उन्हें अरेस्ट कर लिया
सिराज ने हेड के अलावा अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह के भी विकेट लिए थे। सिराज अब तक आईपीएल में चार मैचों में नौ विकेट ले चुके हैं।
उनका गेंदबाजी औसत 13.78 का है। इसमें एक 4फर भी शामिल है। उन्होंने अब तक इस लीग में 96 गेंदें फेंकी हैं और 124 रन ही खर्च किए हैं।
वह फिलहाल इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में नूर अहमद के बाद मिचेल स्टार्क के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
युवराज, सहवाग, सचिन और गांगुली को फिर साथ खेलते देखना चाहते हैं महेंद्र सिंह धोनी