अमर उजाला
Mon, 5 May 2025
आईपीएल 2025 में अब तक 54 मैच खेले जा चुके हैं। धीरे-धीरे यह लीग अपने अंजाम तक पहुंचने जा रही है। इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी मिले, जिन्होंने अपने पहली ही सीजन में मिले मौके को पूरी तरह भुनाया
इनमें से कुछ ने शतक लगाकर तहलका मचा दिया। वहीं, कुछ ने गेंदबाजी में अपनी धाक जमाई। इस लिस्ट में आठ खिलाड़ी हैं, जिनमें से चार बल्लेबाज और तीन गेंदबाज हैं, एक गेंदबाजी ऑलराउंडर है
दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी धाक जमाने के बाद प्रियांश आर्या को पंजाब किंग्स ने काफी उम्मीदों के साथ खरीदा। प्रियांश पंजाब की उम्मीदों पर खरे उतरे। इस बल्लेबाजी ने अब तक इस लीग में 11 पारियों में 31.54 की औसत और 192.77 के स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है
17 साल के आयुष म्हात्रे ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। आयुष को नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। बीच सीजन में वह रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़े। आयुष ने अब तक लीग में चार पारियों में 40.75 की औसत और 185.22 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं
अनिकेत वर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने मध्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी। इस बल्लेबाज ने कुछ पारियों में भविष्य की झलक दिखाई। उन्होंने अब तक नौ पारियों में 24.12 की औसत और 144.11 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने नीलामी में बिकते ही नाम कमा लिया था और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक ने बता दिया कि कोच द्रविड़ ने उन्हें क्यों तवज्जो दी। वैभव ने अब तक इस सीजन पांच पारियों में 31 की औसत और 209.45 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक शामिल है
25 साल के दिग्वेश राठी ने कमाल की गेंदबाजी की है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन पर दांव खेलकर काफी अच्छा काम किया। दिग्वेश ने अब तक इस सीजन 11 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.09 का रहा है, जबकि 30 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है
दिल्ली कैपिटल्स के लिए विपराज निगम एक बेहद शानदार ऑलराउंडर बनकर उभरे हैं। 20 साल के विपराज ने अब तक इस सीजन 10 मैचों में नौ विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 9.48 का रहा है
मुंबई इंडियंस के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार को अब तक तीन मैच ही खेलने का मौका मिला है, लेकिन उन्होंने छह विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 13.12 का रहा है। डेब्यू मैच पर 23 साल के अश्विनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 24 रन देकर चार विकेट लिए थे
अश्विनी की तरह विग्नेश पुथुर भी बस एक-दो मैच में चले। अपने डेब्यू पर इस बाएं हाथ के स्पिनर ने काफी परिपक्वता दिखाई और मुश्किल समय में घबराए नहीं। इस गेंदबाज ने पांच मैच खेले और छह विकेट लिए। 32 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा
तस्वीर में छिपा है जिराफ, 10 सेकंड में खोजने का है चैलेंज