अमर उजाला
Sun, 30 March 2025
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया
गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक लगाया जिससे टीम 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही
लक्ष्य का पीछा करते हुए डुप्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और मैकगर्क के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। डुप्लेसिस 27 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए
जीशान अंसारी ने डुप्लेसिस को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया। जीशान का यह पहला आईपीएल मैच था और उन्होंने डुप्लेसिस और मैकगर्क के बीच साझेदारी को तोड़ा
डुप्लेसिस ने अपनी पारी के दम पर एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह आईपीएल में 40 साल की उम्र में अर्धशतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए
डुप्लेसिस के अलावा एडम गिलक्रिस्ट, क्रिस गेल, महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में 40 साल की उम्र में पचासा लगाया है
एक मंच पर पीएम मोदी और संघ प्रमुख, खूब लगे हंसी-ठहाके