अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ उतरने के साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम हासिल कर ली
डुप्लेसिस का यह आईपीएल में 150वां मैच है और वह दक्षिण अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में इतने मैच खेले हैं
डुप्लेसिस ने इसके साथ ही एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली है जिन्होंने उनसे पहले इस लीग में 150 से अधिक मैच खेले हैं
डिविलियर्स ने आईपीएल में कुल 184 मुकाबले खेले हैं जो दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी खिलाड़ी का इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच है
डुप्लेसिस अब डिविलियर्स की सूची में शामिल हो गए हैं। डिविलियर्स और डुप्लेसिस के अलावा डेविड मिलर ने आईपीएल में 140 मैच खेले हैं
क्विंटन डिकॉक ने आईपीएल में 114 मुकाबले खेले हैं। डुप्लेसिस पिछले कुछ सीजन तक आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन इस सीजन में वह दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं
खाने में मीठे के शौकीन हैं वैभव सूर्यवंशी...जानिए क्या है पसंद