अमर उजाला
Wed, 27 December 2023
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी अपनी बल्लेबाजी तो कभी अपने ग्लैमर से वह चर्चा में बनी रहती हैं
इस ओपनर बल्लेबाज ने अब तक टीम इंडिया के लिए छह टेस्ट, 80 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और सभी प्रारूपों को मिलाकर 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं
मंधाना हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड में नजर आईं, जिसे 'बिग बी' अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं
उनके साथ ईशान किशन भी मौजूद रहे। हालांकि, यहां फैन ने मंधाना से एक ऐसा सवाल पूछा जो उन पर बाउंसर की तरह था, लेकिन उन्होंने इस सवाल का शानदार तरीके से जवाब दिया
शो के दौरान एक फैन ने पूछा- स्मृति मैम। इंस्टाग्राम पर आपके बहुत सारे पुरुष फॉलोअर्स हैं। आप एक आदमी में क्या क्वालिटी पसंद करती हैं?
यह सवाल सुनकर अमिताभ बच्चन और ईशान किशन भी हैरान रह गए। ईशान जहां अपनी हंसी नहीं रोक सके, वहीं अमिताभ ने उस फैन से पूछा- क्या आप शादीशुदा हैं?
अमिताभ के सवाल पर फैन कहता है- नहीं सर। यही कारण है कि मैं पूछ रहा हूं। वहीं, ईशान किशन ने भी सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा, (इस सवाल ने) 'टर्न कर दिया, सर।'
इसके बाद स्मृति कहती हैं- मुझे इस तरह के सवाल की उम्मीद नहीं थी। अच्छा लड़का हो यह बहुत महत्वपूर्ण है।
मंधाना आगे कहती हैं- उन्हें मेरे खेल का ख्याल रखना चाहिए और मुझे समझना चाहिए। ये दो खास गुण हैं जो उनमें होने चाहिए, क्योंकि मैं उन्हें इतना समय नहीं दे पाऊंगी
मंधाना ने कहा- यह बात उन्हें समझनी चाहिए और उसे इसकी परवाह करनी चाहिए। ये ऐसी चीजें हैं जो सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। ये ऐसे गुण हैं जो मैं एक आदमी में देखूंगी
This browser does not support the video element.
देखें वीडियो
सिर्फ 15% लोग ही तस्वीर में खोज सकते हैं चांद