अमर उजाला
Thu, 30 January 2025
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का ‘स्टार पावर’ अरूण जेटली स्टेडियम के भीतर और बाहर देखने को मिला
दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में उन्हें खेलते देखने हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे है।
डीडीसीए (दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ) ने कोहली की वापसी वाले मैच में करीब 10000 दर्शकों के आने का कयास लगाया था जो रणजी ट्रॉफी मैच में एक रिकॉर्ड है।
कोहली का जादू ऐसा है कि सारे कयास धरे रह गए और इससे कहीं अधिक संख्या में लोग आए। डीडीसीए के मुताबिक करीब 15 हजार लोग मैच देखने आए
कोहली दूसरी स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनकी हर मूवमेंट पर तालियां बज रही थीं।
वहीं 12वें ओवर में एक अति उत्साहित दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी तरफ भागा और उनके पैर छुए।
This browser does not support the video element.
हालांकि, यह डीडीसीए और सुरक्षा कर्मियों की भारी चूक है, क्योंकि ऐसे किसी का मैदान में घुसना खतरनाक भी हो सकता है
This browser does not support the video element.
इसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे बाहर ले गए। हालांकि, यहां भी विराट की दरियादिली दिखी और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से उसे आराम से ले जाने कहा
नए लुक में छा गए गुरू! पांच महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने घटाया 33 किलो वजन