अमर उजाला
Sat, 19 April 2025
आरसीबी को शुक्रवार को पंजाब के खिलाफ चिन्नास्वामी में हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन बेंगलुरु की अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीसरी हार रही
बारिश से बाधित मैच 14-14 ओवर का हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 14 ओवर में नौ विकेट पर 95 रन बनाए
टिम डेविड ने 26 गेंद में नाबाद 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा सिर्फ कप्तान रजत पाटीदार ही दहाई का आंकड़ा छू सके
रजत ने 18 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 23 रन बना सके। उन्होंने इसी के साथ आईपीएल में हजार रन पूरे कर लिए
वह आईपीएल में पारी के हिसाब से हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। रजत के फिलहाल आईपीएल में 30 पारियों में 1008 रन हैं
एक्टिव खिलाड़ियों में पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं। उन्होंने 25 पारियों में हजार रन पूरे किए थे। इसके बाद रजत और फिर ऋतुराज गायकवाड़ का नाम आता है
बेंगलुरु के लक्ष्य को पंजाब ने 12.1 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। नेहल वढेरा ने 19 गेंद में 33 रन की नाबाद पारी खेली
IPL: किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी आरसीबी, दिल्ली को पीछे छोड़ा