अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
आईपीएल में इस साल फिल्मी सितारों ने मैच से पहले लाइव परफॉर्म कर मनोरंजन को दोगुना कर दिया
यह पहली बार है जब कई टीमों ने होम ग्राउंड पर अपने शुरुआती मैच से पहले किसी फिल्मी सितारे को बुलाके दर्शकों का मनोरंजन करवाया
आईपीएल 2025 की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में हुई थी जब दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल और करण औलजा ने परफॉर्म किया था।
श्रेया ने कई गाने गए थे, जबकि दिशा पाटनी ने अपने डांस परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया था
वहीं, करण औलजा के गानों पर भी दिशा पाटनी ने डांस किया था। फैंस ने इसे खूब पसंद किया था। ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डेंस में हुआ
इसके बाद चेन्नई और मुंबई के मैच से पहले चेपॉक स्टेडियम में म्यूजिक कम्पोजर और डायरेक्टर अनिरुद्ध ने परफॉर्म किया था। 'वाई दिस कोलावेरी डी' अनिरुद्ध के प्रसिद्ध गानों में से एक है
सनराइजर्स और लखनऊ के बीच मैच से पहले हैदराबाद में संगीतकार और गायक एस थमन ने परफॉर्म किया था। उन्होंने पवन कल्याण, महेश बाबू की फिल्मों के गाने गाए
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से पहले गुवाहाटी में सारा अली खान ने डांस कर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा था
इसके बाद मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच वानखेड़े में मैच से पहले अनन्या पांडे ने डांस कर दर्शकों का मनोरंजन किया था
लखनऊ और पंजाब के बीच इकाना स्टेडियम में मुकाबले से पहले मीका सिंह ने अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया था
बेंगलुरु और गुजरात के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच से पहले गायक विजय प्रकाश ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। कन्नड़ गायक विजय 'मनवा लागे' जैसे गाने गा चुके हैं
IPL 2025: अब तक इन दो खिलाड़ियों के नाम रहा विकेट मेडन ओवर, लिस्ट में एक भारतीय