टेस्ट क्रिकेट के पांच सबसे महंगे ओवर, बुमराह ने ब्रॉड की हालत की थी खराब

अमर उजाला

Tue, 27 August 2024

Image Credit : Twitter

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज धीमा क्रिकेट खेलते हैं। इसमें चौके छक्के कम लगते हैं। हालांकि, कई ऐसे दिलचस्प ओवर भी आए जब बल्लेबाज ने गेंदबाज की जमकर धुनाई की

Image Credit : Twitter

हम आपको बताने जा रहे हैं टेस्ट क्रिकेट के पांच सबसे महंगे ओवर्स के बारे में। एक बार तो बुमराह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की जमकर धुनाई की थी

Image Credit : Twitter

जसप्रीत बुमराह-स्टुअर्ट ब्रॉड

भारत और इंग्लैंड के बीच 2022 में खेले गए बर्मिंघम टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में कुल 35 रन बटोरे थे। 

Image Credit : Twitter

ब्रायन लारा-रॉबिन पीटरसन

2003 में जोहनसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टेस्ट मैच में दिग्गज ब्रायन लारा ने रॉबिन पीटरसन को एक ओवर में 28 रन जड़े थे।

Image Credit : Twitter

जॉर्ज बेली-जेम्स एंडरसन

2013-2014 के दौरान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ टेस्ट में जॉर्ज बेली ने जेम्स एंडरसन को एक ओवर में 28 रन बनाए थे।
Image Credit : Twitter

केशव महाराज-जो रूट

2019-2020 के दौरान पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में केशव महाराज ने जो रूट के एक ओवर मेंं 28 रन बनाए थे।

Image Credit : Twitter

शाहिद अफरीदी-हरभजन सिंह

2006 में भारत और पाकिस्तान के बीच लाहौर टेस्ट में शाहिद अफरीदी ने हरभजन सिंह के एक ओवर में 27 रन लगाए थे।

Image Credit : Twitter

साल 2024 में शादी करने वाले भारतीय क्रिकेटर्स

Twitter
Read Now