पांच अनलकी खिलाड़ी जिन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं मिला मौका, जानें

अमर उजाला

Sun, 19 January 2025

Image Credit : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया गया।
Image Credit : BCCI
19 फरवरी से होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। 
Image Credit : PTI
कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो इस टीम में शामिल किए जाने के हकदार थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। 
Image Credit : BCCI

इस लिस्ट में पहला नाम संजू सैमसन का है, जिन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस प्रारूप में उनका औसत 56.66 का रहा। इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं मिला।

Image Credit : BCCI
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह 2022 से इस प्रारूप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।
Image Credit : mohammed siraj/x
कलाई के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी भारतीय टीम में जगह बनाने में विफल रहे। 
Image Credit : jay shah/x

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी चयनकर्ताओं की अनदेखी का शिकार होना पड़ा है। वनडे की 24 पारियों में 42.40 के औसत से 933 रन बनाने के बावजूद उनकी टीम में वापसी नहीं हो सकी।

Image Credit : BCCI
इस लिस्ट में एक नाम करुण नायर का भी है, जिन्होंने हाल ही में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में पांच शतक जड़े थे। इसके बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला।
Image Credit : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
Image Credit : IPL/BCCI

CT 2025: चुनी गई भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कब खेला था पिछला वनडे? जानें

BCCI
Read Now