अमर उजाला
Thu, 17 October 2024
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बंगलूरू में खेला जा रहा है
पहला दिन बारिश से धुल जाने के बाद दूसरे दिन टॉस हुआ और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
रोहित का यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम इंडिया दूसरे दिन ही 46 रन पर ऑलआउट हो गई
यह टीम इंडिया का ओवरऑल टेस्ट में तीसरा न्यूनतम स्कोर रहा। वहीं, भारत में यह किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर भी रहा
भारत में 1933 से टेस्ट खेला जा रहा है। 91 साल के इतिहास में यह भारत का अपने घर में न्यूनतम टेस्ट स्कोर है
ओवरऑल यह टेस्ट में 10वां न्यूनतम स्कोर रहा। भारत के पांच बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके, जबकि ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए
विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। यशस्वी ने 13 रन बनाए, जबकि रोहित दो रन बना सके
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए विराट के खास दोस्त डिविलियर्स, भारतीय दिग्गज ने जताई खुशी