अमर उजाला
Sat, 13 July 2024
भारतीय महिला टीम की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग से पहले ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) की मेंटर बन गई हैं
अपने दो दशक के करियर में झूलन ने 355 विकेट लिए, उन्होंने 2022 में खेल को अलविदा कहा था
टीकेआर की कप्तान स्टार हरफनमौला डिएंड्रा डोटिन हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने 2021 में पहला सत्र जीता था
झूलन ने कहा, इतनी शानदार टीम से जुड़ना गर्व की बात है। नाइट राइडर्स ने इतना शानदार प्रदर्शन किया है और टीकेआर महिला टीम से जुड़ना शानदार है। केकेआर प्रबंधन को इसके लिए धन्यवाद
टीकेआर टीम में जेमिमा रौड्रिग्स, मेग लानिंग, जेस जोनासेन और शिखा पांडे जैसे खिलाड़ी भी हैं
टीकेआर को चार लीग मैच 22 से 27 अगस्त तक खेलने हैं, फाइनल 29 अगस्त को तारोबा में खेला जाएगा
अनन्या पांडे के साथ जमकर थिरके हार्दिक पांड्या, सामने आया मजेदार वीडियो