पहले दोस्ती...अब शादी की बात! देश की सबसे युवा महिला सांसद और रिंकू की कहानी

अमर उजाला

Sat, 18 January 2025

Image Credit : Twitter

क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी दुल्हनिया उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद हैं। 

Image Credit : Twitter

सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों के बीच सांसद के पिता और सपा के विधायक तूफानी सरोज ने इस बात को सिरे से नकार दिया। 

Image Credit : Twitter/instagram

हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि रिंकू और उनकी बेटी के रिश्ते को लेकर बात हुई।

Image Credit : Twitter/instagram

उन्होंने कहा- हम इस रिश्ते पर विचार कर रहे हैं। यह शादी का मामला है, इसलिए बहुत कुछ सोच समझकर ही निर्णय लिया जाएगा।

Image Credit : Twitter/Instagram

समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Image Credit : Twitter

संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी। लखनऊ में ही सगाई होगी।

Image Credit : Twitter

प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू के पिता से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में बात हुई है। 

Image Credit : Twitter

संसद का सत्र 30-31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 13 फरवरी तक चलेगा। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी।

Image Credit : Twitter

शादी और सगाई की तारीख तय करने में रिंकू की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। देखा जाएगा कि उनके खेल पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े। 

Image Credit : Twitter

तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी।

Image Credit : Twitter

दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई है।

Image Credit : Twitter

प्रिया के प्यार में रिंकू हुए 'क्लीन बोल्ड'! देखें सपा सांसद की 10 खूबसूरत तस्वीरें

Twitter/instagram
Read Now