अश्विन से लेकर एंडरसन तक... इन 12 दिग्गज खिलाड़ियों ने इस साल लिया संन्यास
अमर उजाला
Wed, 18 December 2024
Image Credit : PTI
भारतीय टीम के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को गाबा टेस्ट खत्म होने के बाद संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैसले की जानकारी दी और बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।
Image Credit : BCCI
यह साल क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कुछ खास नहीं रहा। उनके पसंदीदा महान खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आज हम यहां आपको उन्हीं के विषय में बताएंगे। आइये जानते हैं...
Image Credit : BCCI
इस लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का है, जिन्होंने छह जनवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन का है, जिन्होंने 12 जुलाई को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया। उनके नाम टेस्ट में 704 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
Image Credit : ECB
इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाले नाम रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन के हैं। भारतीय टीम के तीनों दिग्गजों ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद इस प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया था।
Image Credit : BCCI
न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज नील वेगनर ने 27 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने 64 टेस्ट मैचों में 260 विकेट अपने नाम किए।
Image Credit : twitter
न्यूजीलैंड के स्टार महान गेंदबाज टिम साउदी ने बुधवार को ही अपने करियर का आखिरी टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
Image Credit : ICC
साउदी ने 17 साल लंबे टेस्ट करियर में 391 विकेट लिए। वह रिचर्ड हेडली के बाद कीवियों के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हेडली ने टेस्ट में 431 विकेट लिए थे।
Image Credit : X
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने अपने 39वें जन्मदिन के दिन फैंस को यह जानकारी दी थी।
Image Credit : IPL/BCCI
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 24 अगस्त को सुबह-सुबह अपने फैंस को इस निर्णय की जानकारी दी थी।
Image Credit : BCCI
इस लिस्ट में एक नाम इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली का है। 2014 में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने 27 जून को अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला था। अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
Image Credit : twitter
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
Image Credit : ICC
उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय से टी20 विश्व कप के बाद संन्यास ले लिया था और टेस्ट से मीरपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करियर का आखिरी मुकाबला खेलने की इच्छा जताई थी। लेकिन वह नहीं जा सके थे।
Image Credit : ICC
अश्विन के छह रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने