अमर उजाला
Fri, 1 November 2024
आईपीएल 2025 के लिए गुरुवार को हुए रिटेंशन ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया
एमएस धोनी और रोहित शर्मा को एक बार फिर रिटेन किया गया है। वहीं, केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार ऑक्शन में उतरते दिखेंगे
इस बार आईपीएल में एक या दो नहीं, बल्कि 10 में से पांच टीमों के कप्तान बदल जाएंगे, क्योंकि उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है। आइए उन टीमों पर नजर डालते हैं
ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया। पंत का दिल्ली के साथ 9 साल का संबंध खत्म हुआ
आरसीबी ने भी अपने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को रिलीज कर दिया है। फाफ 2022 से 2024 तक आरसीबी के कप्तान रहे। पिछले सीजन टीम प्लेऑफ में भी पहुंची थी
धवन के संन्यास के बाद पंजाब किंग्स ने सैम करन को भी रिलीज कर दिया है। करन ने पिछले सीजन टीम की कमान संभाली थी। पंजाब ने बस दो खिलाड़ियों को रिटेन किया
इनमें से कुछ टीमों के पास राइट टू मैच कार्ड से उन खिलाड़ियों को वापस पाने का मौका होगा, लेकिन क्या वह उन्हें शामिल करेंगे? यह देखने वाली बात होगी
'ये दोनों के लिए नया विकेट होगा', तीसरे टेस्ट से पहले आया कप्तान लाथम का बयान