अमर उजाला
Mon, 4 December 2023
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। इस दौरे पर टीम इंडिया को टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है
इस दौरे के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने तीन अलग-अलग टीम बनाई है, और कुल 32 खिलाड़ियों का चयन किया है
इन 32 खिलाड़ियों में से सिर्फ 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें तीनों फॉर्मेट के स्क्वॉड में जगह मिली है। इनमें श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़ और मुकेश कुमार शामिल हैं
इस बार की टीम सिलेक्शन से कुछ खिलाड़ियों के करियर पर भी ब्रेक लग गया है। आइए हम आपको ऐसे पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं
35 साल के पुजारा पिछले काफी समय से फ्लॉप रहे हैं। टेस्ट टीम में उनकी वापसी अब न के बराबर है
वेस्टइंडीज दौरे पर फेल रहने वाले 35 साल के रहाणे को भी टीम से बाहर कर दिया गया है और वापसी लगभग नामुमकिन है
कार्तिक पिछले साल आईपीएल में फेल रहे और फिर टी20 विश्व कप में भी जगह नहीं मिली। इस खिलाड़ी ने संन्यास नहीं लिया है और वापसी लगभग नामुमकिन है
मनीष पांडे का भी करियर लगभग खत्म है। हालांकि, उन्होंने अभी तक संन्यास नहीं लिया है
ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों की लग सकती है लॉटरी!