वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 विकेटकीपर बल्लेबाज

अमर उजाला

Mon, 7 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

क्रिकेट के खेल में विकेटकीपर्स का रोल काफी अहम रहता है। ये खिलाड़ी विकेट के पीछे से खेल बदलने के अलावा बल्ले से भी महत्वपूर्ण काम करते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

क्या आप जानते हैं कि वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर कौन से हैं? आइए जानते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

5. एडम गिलक्रिस्ट

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज गिलक्रिस्ट ने साल 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की पारी खेली थी। वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

4. जसकरन मल्होत्रा

अमेरिका के विकेटकीपर बल्लेबाज जसकरन मल्होत्रा ने साल 2021 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 173 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी

Image Credit : सोशल मीडिया

3. लिटन दास

बांग्लादेश के लिटन दास ने साल 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 176 रनों की पारी खेली थी। वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

2. क्विंटन डिकॉक

दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 178 रनों की पारी खेली थी, वह लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

1. महेंद्र सिंह धोनी

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी। वह लिस्ट में टॉप पर हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

तस्वीर में छीपा है एक मशरूम क्या आपको दिखा?

istock
Read Now