क्रिकेट के मैदान पर हमेशा गुस्से में रहते थे ये 6 क्रिकेटर्स

अमर उजाला

Sun, 13 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

क्रिकेट के मैदान पर कई बार खिलाड़ियों को गुस्सा होते हुए देखा जाता है। तेंदुलकर और धोनी जैसे शांत रहने वाले क्रिकेटर्स भी कई बार मैच के दौरान गुस्सा हो चुके हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके नाक पर ही गुस्सा रहता है यानी ये कभी भी गुस्सा हो जाते हैं। कई बार तो वह अपने खिलाड़ी से भी लड़ पड़ते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

आज हम आपको क्रिकेट के 6 ऐसे ही सबसे गुस्सैल खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

1. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन तो अपने गुस्से के लिए प्रसिद्ध हैं। विकेट पर लात मारने से लेकर अंपायर से बहस करने तक वह कई बार विवादों में रहे
Image Credit : सोशल मीडिया

2. एस श्रीसंत (भारत)

ऐसा कहा जाता था कि मैदान पर श्रीसंत हमेशा ही गुस्से में रहते थे। विकेट लेने पर उनका सेलिब्रेशन काफी आक्रामक होता था
Image Credit : सोशल मीडिया

3. शोएब अख्तर (पाकिस्तान)

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को जब चौका भी पड़ता था तो उनसे बर्दाश्त नहीं होता था। उनकी लड़ाई तो राहुल द्रविड़ से भी हो चुकी है
Image Credit : सोशल मीडिया

4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

क्रिकेट करियर के दौरान पोंटिंग का गुस्सा चरम पर होता था। विरोधी क्रिकेटर तो छोड़िए अंपायर और साथी खिलाड़ी भी कई बार पोंटिंग का निशाना बन चुके हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

5. अंबाती रायुडू (भारत)

रायुडू क्रिकेट के मैदान के साथ ही बाहर भी कई बार गुस्सा दिखा चुके हैं। मुंबई इंडियंस में वह अपने साथी हरभजन सिंह से लड़ गए थे। साथ ही शेल्डन जैक्सन से भी भिड़ चुके हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

6. मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश)

बांग्लादेश के एक घरेलू टूर्नामेंट के एक मुकाबले में रहीम कैच लेने के लिए भाग रहे थे। एक साथी खिलाड़ी उनके करीब आ गया। रहीम कैच लेने के बाद उस खिलाड़ी को मारने के लिए दौड़ पड़े थे

Image Credit : सोशल मीडिया

टी20 में फिर फेल हुए संजू सैमसन, 19 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक

सोशल मीडिया
Read Now