अमर उजाला
Wed, 8 November 2023
ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को विश्व कप 2023 के 39वें मैच में अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो ग्लेन मैक्सवेल रहे
292 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 91 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद मुंबई के वानखेड़े में मैक्सवेल शो देखने को मिला
उन्होंने 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्के की मदद से 201 रन की पारी खेली। पैट कमिंस के साथ उन्होंने 170 गेंद में 202 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। मैक्सवेल के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव भी आया था और वह दर्द से मैदान पर गिर गए थे, लेकिन फिर उठे और हार नहीं मानी और जिता कर दम लिया
इस पारी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। यहां तक कि सचिन तेंदुलकर और वसीम अकरम जैसे महान खिलाड़ियों ने मैक्सवेल की पारी को अद्भुत बताया है
सचिन ने लिखा- मैक्स प्रेशर से लेकर मैक्स परफॉर्मेंस तक, ये वनडे क्रिकेट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है जो मैंने अपनी जिंदगी में देखी है
सहवाग ने लिखा- मुझे इस पारी का आभास था। रन चेज में 200 रनों की पारी वनडे क्रिकेट में ऑल टाइम ग्रेट में से एक है। पैट कमिंस का बढ़िया साथ मिला। ऐसी पारी जो लंबे समय तक याद की जाएगी
चहल ने लिखा- अविश्वसनीय! मैक्सवेल ने सबसे बड़ी लूट को अंजाम दिया है
माइकल वॉन ने लिखा- वनडे की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी। आप इस पारी को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम भी कह सकते हैं
लक्ष्मण ने भी मैक्सवेल की तारीफ की है। उन्होंने लिखा- ये अब तक की सबसे महान पारियों में से एक है। कभी भी हार नहीं मानो। यह पारी अविश्वसनीय थी
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा- इतिहास में मैक्सवेल का नाम लिखा जाना अब निश्चित हो गया है। यह व्हाइट बॉल से खेली गई सबसे बड़ी पारी होगी
वसीम अकरम ने कहा- ऐसी पारी मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखी है। हमने देखा है कि कैसे एक शख्स आपको अकेले दम पर मुश्किल स्थिति से कैसे बाहर निकाल सकता है, कैसे मैच जीता सकता है
वसीम ने कहा- मैंने इससे पहले कभी ऐसी करिश्माई पारी नहीं देखी थी। यह कमाल का है और हमेशा याद रहेगा
जीनियस हैं तो तस्वीर में हिरण को 4 सेकेंड के अंदर ढूंढकर दिखाइए