अमर उजाला
Mon, 13 May 2024
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर केएल राहुल तक क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया
सचिन ने अपनी मां के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मां ही वो शख्स हैं, जो मकान को घर में बदलती हैं और मुश्किल समय को भी प्यार से भर देती हैं। मेरी आई ने ऐसा किया है और इससे भी बहुत ज्यादा किया है। मेरी चट्टान बनने के लिए धन्यवाद आई"
केएल राहुल ने भी अपनी मां को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी मां की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, "दोनों सुपरविमंस और दुनिया की सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। मां का त्याग, प्यार बहुत खास है"
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, "मां आप मेरी दुनिया हैं"
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी मां के साथ तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हम अपने परिवारों की बैकबोन का सम्मान करते हैं, जो बिना शर्त प्यार, मार्गदर्शन और समर्थन देती हैं। सभी अद्भुत मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं"
खत्म हुआ कोहली-गांगुली विवाद? मैच के बाद दिग्गजों ने मिलाया हाथ, देखें वीडियो