अमर उजाला
Fri, 5 April 2024
टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल एक जून से होना है। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह मेजबानी में खेला जाएगा
टी20 विश्व कप आईपीएल के ठीक बाद खेला जाएगा और ऐसे में हर खिलाड़ी इस लीग को भुनाने की कोशिश में जुटा हुआ है
भारतीय कोच राहुल द्रविड़ पहले ही कह चुके हैं कि टी20 विश्व कप के लिए टीम आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाएगी
टीम इंडिया में ओपनिंग के लिए एक स्थान को लेकर भी कई खिलाड़ियों के बीच जंग है। यह जंग ऐसी है कि एक स्थान को लेकर पांच-छह खिलाड़ी रेस में हैं
रोहित का बतौर कप्तान और ओपनर खेलना तय है। उनके साथी के तौर पर किसी एक खिलाड़ी को चुना जाना है और यह जंग बेहद दिलचस्प है
हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो आगामी टी20 विश्व कप के लिए बतौर ओपनर भारतीय टीम में शामिल होने की दौड़ में हैं...
ऋतुराज को चेन्नई ने सीजन शुरू होने से पहले कप्तान बनाया। वह आने वाले समय में भारत के सुपरस्टार माने जा रहे हैं। हालांकि, उनका करियर चोट की वजह से काफी प्रभावित रहा है। अगर उन्होंने आईपीएल में अच्छे रन बनाए तो टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं
राहुल पिछले दो टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के ओपनर रहे हैं। 2021 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन 2022 में वह कुछ खास नहीं कर सके थे। इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय टी20 के कम ही मैच खेले हैं। हालांकि, आईपीएल का एक अच्छा सीजन उन्हें टीम इंडिया में बतौर ओपनर जगह दिला सकता है
शुभमन ने वनडे विश्व कप में रोहित के साथ ओपनिंग की थी और वह टीम में चुने जाने की रेस में शामिल हैं। शुभमन का इस सीजन प्रदर्शन भी ठीक ठाक रहा है और कुछ और शानदार प्रदर्शन उन्हें टीम में जगह दिला सकती है। उनका स्क्वॉड में चुना जाना तय है
रोहित के साथ ओपनिंग के रेस में सबसे आगे फिलहाल यशस्वी जायसवाल हैं। हालांकि, उनका प्रदर्शन इस सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन कई रेंज के शॉट्स और कभी भी बड़े हिट लगाने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो यशस्वी आगामी टी20 विश्व कप में रोहित के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे
इसके अलावा ईशान किशन भी रेस में हैं। ईशान ने इस सीजन कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में बीसीसीआई के साथ उनका रवैया ठीक नहीं रहा है। टी20 विश्व कप के लिए चुने जाने के लिए उन्हें बेहद असाधारण प्रदर्शन करना होगा
बाबा वेंगा की 2024 की ये भविष्यवाणियां हो गईं सच!