इस मामले में कोहली से भी आगे रहे चेतेश्वर पुजारा, सिर्फ सचिन और द्रविड़ से थे पीछे

अमर उजाला

Sun, 24 August 2025

Image Credit : @BCCI

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को अचानक से क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कहने का फैसला किया

Image Credit : Instagram

पुजारा लंबे वक्त से टीम से बाहर थे। पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट जून 2023 में इंग्लैंड में ही खेला था। उनका आखिरी टेस्ट या यूं कहें अंतरराष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में खेला गया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल था

Image Credit : ANI

पुजारा ने भले ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया है कि, लेकिन भारतीय टीम के दीवार कहे जाने वाले पुजारा के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड है जिससे देखकर पता चलता है कि वह टीम के कितने अहम सदस्य रहे हैं 

Image Credit : ANI

भारत ने जिन मैचों में जीत दर्ज की है उस स्थिति में टीम के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के मामले में पुजारा तीसरे स्थान पर हैं। पुजारा ने इस दौरान कुल 9390 गेंदों का सामना किया है

Image Credit : ANI

इस मामले में पुजारा पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से भी आगे रहे जिन्होंने कुल 8194 गेंदों का सामना किया है

Image Credit : ANI

पुजारा से आगे इस दौरान राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर रहे। भारत की सफलता में इन दो बल्लेबाजों का काफी योगदान रहा है और द्रविड़ ने इस दौरान 10786 और सचिन ने 10641 गेंदों का सामना किया है

Image Credit : Sachin Tendulkar X

2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पांच भारतीय क्रिकेटर

ANI
Read Now