अमर उजाला
Mon, 11 December 2023
भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ अपनी तीखी बहस पर खुलकर बात की और कहा कि वह उससे बहुत आगे बढ़ चुके हैं
एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान गंभीर ने बताया कि कैसे मीडिया हमेशा हर 'भारत बनाम पाकिस्तान' मैच से पहले शाहिद अफरीदी के साथ उनकी लड़ाई दिखाता है
उन्होंने कहा, 'जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है तो वे हमेशा शाहिद अफरीदी के साथ मेरी लड़ाई क्यों दिखाते हैं
गंभीर ने कहा- कुछ सकारात्मक चीजें दिखाएं। यह दिखाएं कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप कैसे जीता था
गंभीर ने कहा- यह संख्याओं का खेल है, है न? आपकी सोशल मीडिया पर कितनी चर्चा हो रही है, यह सब टीआरपी के बारे में नहीं है
गंभीर ने कहा- अगर आप एक चीज दिखाते रहते हैं तो वह नकारात्मक हो जाती है। दिखाने के लिए कई अन्य सकारात्मक चीजें भी हैं, भारत ने कई महत्वपूर्ण मैचों में पाकिस्तान को हराया है
रोनाल्डो या मेसी नहीं, बल्कि इन्हें बेहतर फुटबॉल प्लेयर मानते हैं गंभीर!