अमर उजाला
Sun, 12 January 2025
जब रोहित ने सिडनी टेस्ट में खुद को बेंच पर बैठाने का फैसला लिया था, तो सब हैरान रह गए थे
बहुत से फैंस और क्रिकेट पंडितों ने कहा कि यह रोहित के करियर का अंत है। ऐसी कयासें भी लगाई जा रही थीं कि सिडनी टेस्ट खत्म होने के बाद रोहित टेस्ट से संन्यास का एलान कर देंगे
हालांकि, सिडनी टेस्ट के बीच में ही रोहित ने इन सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया था और कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे और टेस्ट-वनडे खेलते रहेंगे
रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने मेलबर्न टेस्ट के बाद संन्यास का फैसला ले भी लिया था, लेकिन उनके शुभचिंतकों ने उन्हें संन्यास लेने से रोका था
अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि रोहित का संन्यास लेने के फैसले पर यू-टर्न लेने का फैसला कोच गौतम गंभीर को अच्छा नहीं लगा
सिडनी टेस्ट से पहले गंभीर ने प्लेइंग-11 में रोहित के स्थान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी। उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी चुप्पी साधी थी
यह देखने वाली बात होगी कि रोहित भारत के टेस्ट प्लान में कब तक जारी रहते हैं। भारत को अगला टेस्ट जून में इंग्लैंड के खिलाफ उनके घर में खेलना है
रोहित ने संन्यास की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि उन्हें कोई नहीं बताएगा कि उन्हें कब क्या फैसला लेना है।
बड़े-बड़े सूरमा भी खा गए मात, क्या आप 54 की भीड़ में खोज सकते हैं 45