अमर उजाला
Tue, 22 August 2023
इन दिनों एक्टर अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर फिल्म 'घूमर' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं
इस फिल्म में सैयामी एक ऐसी क्रिकेट प्लेयर बनी हैं, जिसका एक हाथ नहीं होता है और फिर भी वह साहस के साथ क्रिकेट खेलती है
वहीं अभिषेक बच्चन उनके कोच बने हुए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस मूवी को खूब प्यार भी मिल रहा है
This browser does not support the video element.
सैयामी ने खुद इसका वीडियो शेयर किया है और उन्होंने सचिन से मिलने पर अपने इमोशंस भी जाहिर किए हैं। सैयामी ने एक लंबा नोट लिखा है
उन्होंने लिखा- मैंने नॉर्थ स्टैंड से सबसे तेज "सचिन-सचिन" के नारे लगाए। इसलिए मुझे नहीं पता उनसे मिलना मेरे लिए कैसा रहा
सैयामी ने लिखा- चेन्नई में उनके 136 रन, शारजाह में सचिन की आंधी, सिडनी में 241 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 98 रन, यह सूची अंतहीन है
सैयामी ने लिखा- सचिन ने मुझे खुशी दी, उन्होंने मुझे लड़ना सिखाया, उन्होंने मुझे जुनून सिखाया, कभी हार नहीं मानना और कड़ी मेहनत करना सिखाया। यूं कहो कि मुझे जीना सिखाया
सैयामी ने लिखा- जब मैंने एक्टिंग शुरू की, तो मेरे दोस्तों ने मेरी खिंचाई की और कहा- जा जा, एक्टिंग कर। हो सकता है किसी दिन सचिन तुम्हारी फिल्म देखेंगे और वही मेरा लक्ष्य बन गया
This browser does not support the video element.
सैयामी ने लिखा- कड़ी मेहनत करना और आशा करना कि किसी दिन 'मास्टर' मेरे काम को देखेंगे। और फिर एक दिन अचानक ऐसा हुआ!
सैयामी ने लिखा- क्रिकेट के भगवान ने एक फिल्म देखी जिसमें मैं एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हूं। क्रिकेट के भगवान ने मुझसे यह दिखाने के लिए कहा कि मैंने घूमर कैसे डाला
सैयामी ने लिखा- सपने वाकई सच हो जाते हैं। मेरे जीवन के इस हिस्से को खुशी कहा जाता है
वीडियो में सचिन सैयामी से घूमर अंदाज में बॉलिंग करने कहते हैं। तब सैयामी लेदर बॉल निकालती हैं, लेकिन सचिन कहते हैं इससे कुछ टूट जाएगा
This browser does not support the video element.
फिर सचिन सैयामी को टेनिस बॉल देते हैं। सैयामी उससे घूम कर गेंदबाजी करती हैं। सचिन ने खुद वीडियो पोस्ट कर घूमर और सैयामी की तारीफ की
सचिन कहते हैं- मैंने इस बॉलिंग एक्शन के किसी गेंदबाज को कभी नहीं खेला। इसके बाद मास्टर ब्लास्टर ने सैयामी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की
पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे खेलेंगे ये 7 भारतीय खिलाड़ी