अमर उजाला
Wed, 30 October 2024
गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी से पहले अपने कप्तान शुभमन गिल, स्टार स्पिनर राशिद खान और बायें हाथ के बल्लेबाज साइ सुदर्शन को टीम में बरकरार ( रिटेंशन) रख सकता है
आईपीएल के एक सूत्र ने कहा , 'शुभमन, राशिद और साइ को फ्रेंचाइजी बरकरार रख सकती है।'
भारतीय क्रिकेट टीम के भावी कप्तान माने जा रहे गिल ने इस साल पहली बार टाइटंस की कप्तानी की जब टीम दस टीमों में आठवें स्थान पर रही थी
टाइटंस ने 2022 में आईपीएल में पदार्पण करके खिताब जीता और अगले साल फिर हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उपविजेता रही
आईपीएल की मेगा नीलामी नवंबर के आखिरी सप्ताह में होने की उम्मीद है।
नीलामी के लिये पर्स 100 करोड़ से बढाकर 120 करोड़ रूपये कर दिया गया है। मैच फीस प्रति मैच 7.5 लाख रूपये होगी
वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज बनीं मंधाना, मिताली को पीछे छोड़ा