अमर उजाला
Fri, 20 December 2024
गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में शुमार रिकी पोंटिंग अपना 50वां जन्मदिन मनाया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने जिंदगी और क्रिकेट के 'टेस्ट' में हमेशा सफल रहे। उन्होंने अपनी टीम को एक ऐसी टीम बनाया, जिसे हराने में विपक्षी टीम के पसीने छूट जाते थे
उनके समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कई खिताब जीते। बतौर कप्तान ही नहीं, एक बल्लेबाज के तौर पर भी पोंटिंग हमेशा एक चैंपियन रहे
उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (34,357) और कुमार संगकारा (28,016) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं
पोंटिंग ने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 27483 रन बनाए। इनमें टेस्ट में 13,378 रन, वनडे में 13,704 रन और टी20 में 401 रन शामिल हैं
पोंटिंग वनडे में सचिन (18,426), संगकारा (14,234), कोहली (13,906) के बाद चौथा सबसे ज्यादा और टेस्ट में सचिन (15,921) के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं
पोंटिंग ने टेस्ट में 41 शतक और 62 अर्धशतक, वनडे में 30 शतक और 82 अर्धशतक और टी20 में दो अर्धशतक लगाए। टेस्ट में उनका औसत 51.85 का और वनडे में 42.03 का रहा
वह तीनों प्रारूप को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके बाद डेविड वॉर्नर (18,995) और स्टीव वॉ (18,496) का नंबर आता है
बतौर कप्तान पोंटिंग के आंकड़ों की बात करें तो तीनों प्रारूपों को मिलाकर वह सबसे सफल कप्तान हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने 323 मैचों में कप्तानी की और 219 मैच जीते
77 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे, 13 मैच ड्रॉ रहे और 12 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला
वहीं, दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं। धोनी ने 332 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की और 178 मैच जीते। 120 मैचों में हार मिली, छह मैच टाई रहे, 15 मैच ड्रॉ रहे और 13 का कोई नतीजा नहीं निकला
बतौर कप्तान तीनों प्रारूपों को मिलाकर पोंटिंग के नाम सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर 45.54 की औसत से 15,440 रन बनाए
कुल 70 शतक में से 41 शतक उन्होंने बतौर कप्तान लगाए। इसके अलावा 88 अर्धशतक भी हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं
ग्रीम स्मिथ ने 14,878 रन और विराट ने 12,883 रन बनाए। स्मिथ के नाम 33 शतक और 77 अर्धशतक, जबकि विराच के नाम 41 शतक और 58 अर्धशतक रहे
'उनके साथ शमी...', ब्रेट ली ने इन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया