अमर उजाला
Mon, 20 November 2023
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया
अहमदाबाद में मैच चल रहा था, तब एक ऐसी बात हुई, जो सोशल मीडिया पर फैल गई
इस ऐतिहासिक मैच को देखने देश-विदेश से फैन्स के अलावा बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं। कई क्रिकेटर्स की पत्नियां भी स्टेडियम में मौजूद थीं
इस बीच कमेंट्री कर रहे हरभजन सिंह का एक बयान विवादों के घेरे में आ गया है। उन्होंने क्रिकेटर्स की पत्नियों पर बयान दिया था
जब भारत की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तभी कैमरामैन ने अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी पर फोकस किया, दोनों कुछ बातचीत करती दिख रही थीं
तभी हिंदी में कमेंट्री कर रहे भज्जी ने अनुष्का और अथिया को बात करता हुआ देख दोनों एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया
उन्होंने कहा- मैं यही सोच रहा था कि बात क्रिकेट की हो रही होगी या फिर फिल्मों की, क्योंकि क्रिकेट के बारे में तो मैं जानता नहीं दोनों को कितनी समझ होगी
हरभजन सिंह की यह टिप्पणी फैंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने उनकी क्लास लगा दी। कुछ लोगों ने उनसे माफी मांगने को कहा है
विराट ने विश्व कप में 19 घंटे से ज्यादा की बल्लेबाजी, बनाया बड़ा रिकॉर्ड