अमर उजाला
Thu, 18 July 2024
हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 2020 में हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा के साथ सगाई की बात कबूल की थी
नताशा के प्यार ने जिम्मेदार बना दिया। इसके बाद हार्दिक ने न सिर्फ क्रिकेट पर फोकस किया, बल्कि कई अहम मौके पर टीम को जीत भी दिलाई
नताशा से पहले हार्दिक का नाम कई मॉडल और एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। इसके बाद एक नाइट क्लब में हार्दिक की मुलाकात नताशा स्टैनकोविच से हुई
हार्दिक ने खुद इस कहानी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- नताशा को कोई अंदाजा नहीं था कि मैं कौन हूं। हमने एक-दूसरे से बातचीत की और धीरे-धीरे करीब आए
2020 से पहले दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। हार्दिक को लगा कि नताशा सही वह इंसान हैं जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिता सकते हैं
इसके बाद हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलाया। एक साल के अंदर ही हार्दिक ने रिश्ते पर मुहर लगा दी
2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट से दोनों के सगाई के बारे में पता चला। इसके बाद हार्दिक ने एक निजी कार्यक्रम में नताशा के साथ शादी कर ली
2020 के जुलाई में ही हार्दिक ने बताया कि वह पिता बनने वाले हैं। दोनों का फिलहाल एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है
हालांकि, दोनों की यह शादी चार साल से ज्यादा नहीं चल पाई। अब दोनों ने एक-दूसरे अलग होने का फैसला लिया है
तस्वीर में टाॅफी को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 5 सेकेंड में खोज लेंगे?