अमर उजाला
Fri, 8 September 2023
वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक होना है
विश्व कप के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान हो चुका है
भारतीय टीम में इस बार चार ऑलराउंडर चुने गए हैं
हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के अलावा अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे
भारत अब तक दो बार 1983 और 2011 में विश्व कप जीतने में सफल हुआ है
1983 और 2011 में विश्व कप जीत में ऑलराउंडर की भूमिका अहम रही थी
1983 में जब टीम इंडिया जीती थी तब कपिल देव और मोहम्मद अमरनाथ ने अहम योगदान दिया था
2011 में टीम के लिए यह काम युवराज सिंह ने किया था
2023 में अब हार्दिक, जडेजा, अक्षर और शार्दुल से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है, ये चारों भारत को चैंपियन बना सकते हैं
कौन-कौन से देश हैं 'G20' के सदस्य