अमर उजाला
Fri, 25 October 2024
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस के लिए कुछ सस्पेंस छोड़ा है।
पांड्या ने कहा कि वह कुछ बड़ा करने के लिए तैयार हैं और जल्द ही इसका खुलासा करेंगे। इसके बाद फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि वह बात कौन सी है
पांड्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मैं जल्द ही कुछ बड़ा एलान करने जा रहा हूं, आपको कुछ समय में बताऊंगा।'
हार्दिक का यह पोस्ट उस समय आया है जब आईपीएल 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट देनी है
आईपीएल 2025 के लिए 10 टीमों को रिलीज और रिटेन करने की घोषणा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है।
ऐसे में पांड्या के पोस्ट ने उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया है। फैंस का मानना है कि हार्दिक की घोषणा आईपीएल से संबंधित है।
हार्दिक की बात करें तो उन्होंने पिछले साल ही मुंबई की टीम में वापसी की थी। उससे पहले वह गुजरात टाइटंस के कप्तान थे।
मुंबई में उन्हें रोहित को हटाकर कप्तान बनाया गया था, इसकी फैंस ने जमकर आलोचना की थी।
PHOTOS: चक्रवात दाना से ओडिशा-बंगाल तबाही का मंजर