अमर उजाला
Mon, 15 July 2024
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के उप-कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सोमवार को अपने गृहनगर वडोदरा पहुंचे
इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। भारत ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल कर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था
अब मुंबई की तरह वडोदरा में भी विजय परेड निकाली गई। खुली बस पर सवार पांड्या फैंस का अभिवादन करते नजर आए
This browser does not support the video element.
इस दौरान उन्हें शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया का थीम सॉन्ग गाते देखा गया
This browser does not support the video element.
वहीं, एक वीडियो में उन्हें अपना मशहूज पोज करते देखा गया
इस दौरान हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या भी नजर आए। वह भी अपने भाई की कामयाबी का जश्न मनाते दिखे
भारत की ऐतिहासिक जीत में हार्दिक पांड्या का अहम योगदान रहा था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी का आखिरी ओवर फेंका था
इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने डेविड मिलर को आउट किया, जिसके बाद टीम इंडिया ने सात रनों से यह मुकाबला जीत लिया था
तस्वीर में छिपा है अंडा, 10 सेकेंड में खोजने का है चैलेंज