हारिस रऊफ पर भारी जुर्माना, साहिबजादा को मिली चेतावनी

अमर उजाला

Fri, 26 September 2025

Image Credit : ANI

भारत के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान असभ्य और आक्रामक भाव भंगिमा के लिए आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर कार्रवाई की

Image Credit : ANI

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर शुक्रवार को मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जबकि साहिबजादा फरहान को गोली चलाने का इशारा करके जश्न मनाने के लिए सिर्फ चेतावनी दी गई।

Image Credit : ANI

टूर्नामेंट के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार दोपहर टीम होटल में अपनी सुनवाई पूरी की।'

Image Credit : ANI

रऊफ ने गिरते हुए विमानों का विवादित इशारा किया था, वहीं फरहान के मैच में अर्धशतक लगाने के बाद मनाए गए जश्न को भी भारतीय टीम ने आपत्तिजनक माना था।

Image Credit : ANI

उन्होंने बताया, 'हारिस रऊफ पर आक्रामक व्यवहार के लिए उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।'

Image Credit : ANI

टूर्नामेंट के सूत्रों के अनुसार रऊफ और फरहान ने आईसीसी की सुनवाई में भारत के खिलाफ मैच के दौरान भड़काऊ भाव भंगिमा के लिए खुद को निर्दोष बताया।

Image Credit : ANI

यह सुनवाई मैच रैफरी रिची रिचर्डसन द्वारा यहां पाकिस्तान टीम के होटल में की गई। दोनों खिलाड़ी लिखित में दिए गए जवाबों के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनके सामने पेश हुए। उनके साथ टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा भी थे।

Image Credit : ANI

बीसीसीआई ने बुधवार को एक आधिकारिक शिकायत में दोनों खिलाड़ियों पर भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया था। दोनों टीमें रविवार को एशिया कप फाइनल में आमने सामने होंगी।

Image Credit : ANI

तस्वीर में छिपा है लकड़ी का घर, पारखी नजर वाले ही ढूंढ सकते हैं

Adobe
Read Now