अमर उजाला
Sun, 29 September 2024
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें वनडे मैच के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 72 रन बनाए
ब्रूक ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में किसी एक द्विपक्षीय सीरीज में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम था जिन्होंने 2019 में कप्तान रहते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 310 रन बनाए थे
ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 78 के औसत और 127.86 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बना लिए हैं और उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ दिया है
इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छह मैचों में 285 रन बनाने के साथ तीसरे स्थान पर हैं। धोनी ने 2009 में ऐसा किया था
114 टेस्ट मैच खेलने के बाद सचिन से कितना पीछे हैं विराट, जानिए