'वह वीरेंद्र सहवाग जैसे हैं', आकाश चोपड़ा ने पंत की तारीफ में पढ़े कसीदे, पूर्व दिग्गज से की तुलना

अमर उजाला

Sat, 2 November 2024

Image Credit : BCCI
आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऋषभ पंत मॉडर्न डे टेस्ट क्रिकेट के सबसे कीमती खिलाड़ी हैं। 
Image Credit : BCCI
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने दमदार बल्लेबाजी की। वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हावी दिखे।
Image Credit : BCCI
पंत और गिल ने सुबह से मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी निभाई।
Image Credit : BCCI
विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफ करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा- मेरा मानना है कि वह मॉडर्न-डे टेस्ट क्रिकेट में सबसे कीमती प्लेयर हैं। ना सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में।
 
Image Credit : BCCI
उन्होंने आगे कहा- बैजबॉल भूल जाइए, वो बस बातें ही हैं। ऋषभ पंत की निरंतरता देखिए। वह जिस तरह से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं, उससे टेस्ट क्रिकेट में बहुत वैल्यू ऐड हो रही है।
Image Credit : BCCI
इस दौरान आकाश ने पंत की तुलना वीरेंद्र सहवाग से की। उन्होंने कहा- पंत बहुत सारे यकीन के साथ ये काम बहुत अच्छे से करते हैं। वह वीरेंद्र सहवाग जैसे हैं। सहवाग ऑफ-स्पिनर को कूटते थे। पंत सेम चीज लेफ्ट-आर्म स्पिनर्स के साथ कर रहे हैं।
Image Credit : BCCI
पंत ने भारत के लिए पहली पारी में 60 रन बनाए। उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया। स्टार खिलाड़ी ने अपनी पारी के दौरान आठ चौके और दो छक्के लगाए।
Image Credit : BCCI

अश्विन ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि, वानखेड़े में तीन विकेट लेकर कुंबले को इस मामले में पीछे छोड़ा

BCCI
Read Now