अमर उजाला
Mon, 27 March 2023
आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है, पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा
हम आपको अब तक आईपीएल में हर विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के बारे में बता रहे हैं
पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 210 रन की है, जो लखनऊ सुपर जाएंट्स के क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल ने की थी
आईपीएल में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है
तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे के नाम है
लीग में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तब RCB से खेलने वाले शिमरोन हेटमायर और गुरकीरत सिंह मान के नाम है
पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तब कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलने वाले शाकिब अल हसन और यूसुफ पठान के नाम है
आईपीएल में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तब मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले अंबाती रायुडू और कीरोन पोलार्ड के नाम है
सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तब मुंबई के लिए खेलने वाले जगदीश सुचित और हरभजन सिंह के नाम है
आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तब राजस्थान के लिए खेलने वाले ब्रैड हॉज और जेम्स फॉकनर के नाम है
नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तब सीएसके के लिए खेलने वाले सैम करन और इमरान ताहिर के नाम है
आईपीएल में 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले टॉम करन और अंकित राजपूत के नाम है
WPL: दिल्ली को हराकर मुंबई बनी चैंपियन