अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
बीसीसीआई ने साल 2024-2025 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध की सूची का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 34 खिलाड़ी हैं।
चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया है। वहीं, छह खिलाड़ियों को ए ग्रेड में रखा गया है। पांच खिलाड़ी बी ग्रेड और 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में हैं।
नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। इन सभी को ग्रेड-सी में रखा गया है।
वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फायदा हुआ है। वह ग्रेड-बी से ग्रेड- ए में प्रमोट किए गए हैं।
इस केंद्रीय अनुबंध की सबसे बड़ी खबर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की इस सूची मे वापसी है।
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की ए+ श्रेणी में बरकरार रखा गया।
बीसीसीआई ए+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये देता है, जबकि ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़ दिए जाते हैं
बीसीसीआई ग्रेड-बी में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देता है
बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की सूची में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिलती है जिन्होंने एक साल के अंदर कम से कम तीन टेस्ट या आठ वनडे या 10 टी20 मैच जरूर खेले हों।
उदाहरण के तौर पर वरुण चक्रवर्ती ने पिछले एक साल में 18 अंतरराष्ट्रीय मैच (चार वनडे और 12 टी20) खेले हैं और ग्रेड सी के लिए क्वालिफाई किया है।
इनमें से एक भी प्रक्रिया में नहीं रहने पर खिलाड़ी अनुबंध से बाहर हो जाएगा, जैसे आवेश खान और जितेश शर्मा
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने रोहित शर्मा