डे-नाइट टेस्ट में अब तक कितने शतक लगे? जानें पिंक बॉल टेस्ट में विराट का रिकॉर्ड
अमर उजाला
Mon, 2 December 2024
Image Credit : ANI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। डे-नाइट टेस्ट को पिंक बॉल टेस्ट भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें लाल की जगह पिंक बॉल से मुकाबले होते हैं।
Image Credit : BCCI
भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। पिछले नौ साल में कुल 22 डे-नाइट टेस्ट खेले गए हैं और सभी के नतीजे निकले हैं। इसमें से 73 फीसद मैच चार या इससे कम दिन में ही खत्म हो गए।
Image Credit : Twitter
22 में से सिर्फ छह टेस्ट पांच दिन तक चला, जबकि 16 टेस्ट मैचों के नतीजे चार या इससे कम दिन में ही आ गए।
Image Credit : Twitter/PTI
डे-नाइट टेस्ट में अब तक कुल 27 शतक लगे हैं। इसमें से सबसे ज्यादा चार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने लगाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर दो शतक के साथ पाकिस्तान के असद शफीक, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और ट्रेविस हेड हैं।
Image Credit : @marnus3cricket
17 बल्लेबाजों ने डे-नाइट टेस्ट में एक-एक बार शतक लगाया है। भारतीय टीम से सिर्फ विराट कोहली ही पिंक बॉल टेस्ट में शतक लगा पाए हैं। वहीं, पिंक बॉल में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के अजहर अली थे।
डे नाइट टेस्ट में दो ही तिहरे शतक लगे हैं। एक अजहर अली ने और दूसरा डेविड वॉर्नर ने लगाया है। कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 136 रन की पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली शानदार फॉर्म में हैं और पर्थ में उन्होंने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। अब एडिलेड में भी उनसे यही उम्मीद होगी।
Image Credit : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 108 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 33 और ऑस्ट्रेलिया ने 45 मैच जीते हैं। 29 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं, जबकि एक टेस्ट टाई रहा।
Image Credit : BCCI
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई धरती पर दोनों टीमों के बीच कुल 53 टेस्ट हुए हैं। इसमें से भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 30 मैच जीत पाया है। 13 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए।
Image Credit : BCCI
टेनिस में भी चैंपियन हैं धोनी...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पूर्व कप्तान का खास वीडियो, देखें