वनडे विश्व कप 2023 की टीम से कितना बदला चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना गया भारत का स्क्वॉड?
अमर उजाला
Sat, 18 January 2025
Image Credit : Social Media
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है।
Image Credit : BCCI
19 फरवरी से होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे।
Image Credit : BCCI
इस स्क्वॉड में वनडे विश्व कप 2023 में खेलने वाले कुल 11 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि चार खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है।
Image Credit : Social Media
वनडे विश्व कप 2023 की टीम का हिस्सा रहे ईशान किशन की जगह ऋषभ पंत को शामिल किया गया है।
Image Credit : PTI
बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह ली है।
Image Credit : PTI
इसके अलावा शार्दुल ठाकुर को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया है।
Image Credit : ICC
मोहम्मद सिराज भी वनडे विश्व कप 2023 के स्क्वॉड का हिस्सा थे। उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जगह मिली है।
Image Credit : Twitter/BCCI/PTI
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप चरण में 12 मुकाबले होंगे जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
Image Credit : PTI
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।
Image Credit : BCCI
इसके बाद उसका पाकिस्तान से सामना होगा और फिर दो मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। चैंपिंयस ट्रॉफी का फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा।
Image Credit : BCCI
वनडे विश्व कप 2023 की भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल (रविचंद्रन अश्विन)।
Image Credit : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।