अमर उजाला
Fri, 22 September 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गए वनडे में मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके। उन्होंने इसके साथ कई रिकॉर्ड बनाए
वह वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बन गए
उनसे पहले रवि शास्त्री, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, मुरली कार्तिक, अजीत अगरकर और युजवेंद्र चहल ऐसा कर चुके हैं
शमी ने मैच में मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट और शॉन एबॉट का विकेट लिया
वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज हैं
कपिल देव ने 1983 में ट्रेंट ब्रिज, अगरकर ने 2004 में मेलबर्न में ऐसा किया था। शमी ने 51 रन देकर पांच विकेट झटके
शमी से घरेलू मैदान पर किसी वनडे में पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान थे
उन्होंने 2007 में श्रीलंका के खिलाफ मारगाव में 42 रन देकर पांच विकेट झटके थे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शमी का कमाल, पांच विकेट लेकर अगरकर का रिकॉर्ड तोड़ा