एलन बॉर्डर ने मैल्कम मार्शल से की जसप्रीत बुमराह की तुलना
अमर उजाला
Mon, 16 December 2024
Image Credit : Indian cricket team-fb
ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं देखा।
Image Credit : Twitter
उन्होंने बुमराह की तुलना वेस्टइंडीज के दिग्गज मैल्कम मार्शल से की। बॉर्डर ने कहा, दोनों के बीच बहुत कम अंतर है।
Image Credit : BCCI
तीसरे टेस्ट में बुमराह ने पहली पारी में 76 रन देकर छह विकेट चटकाए थे।
Image Credit : BCCI
उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा 18 विकेट चटकाए हैं।
Image Credit : Twitter
वह महान कपिल देव के बाद ऑस्ट्रेलिया में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय हैं।
Image Credit : Twitter
बॉर्डर ने न्यूज कॉर्प से कहा, मैं उनकी तुलना मार्शल से ठीक से नहीं कर सकता क्योंकि मैंने कभी बुमराह का सामना नहीं किया हैं। मैंने उसे जो गेंदबाजी करते देखा है वह मार्शल के करीब है।
Image Credit : Twitter
उन्होंने आगे कहा- बुमराह अद्भुत हैं। ऐसे कम स्पैल ही होते है जिसमें वह विकेट नहीं निकाल पाता है। वह काफी अलग है। मैंने किसी खिलाड़ी को ऐसा करते नहीं देखा है।
Image Credit : BCCI
बुमराह ने पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 30 रन पर पांच और दूसरी पारी में 42 रन पर तीन विकेट लेकर भारत को 295 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
Image Credit : BCCI
उन्होंने एशिया से बाहर 10वीं बार पांच विकेट झटककर कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ा।
Image Credit : BCCI
31 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में तीन बार, दक्षिण अफ्रीका में तीन और वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में दो-दो बार पांच विकेट लिए हैं।
Image Credit : BCCI
तस्वीर में 9 के बीच लिखा है 6, 15 सेकेंड में खोजने वाला कहलाएगा जीनियस