भारत के लिए सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा
अमर उजाला
Tue, 4 March 2025
Image Credit : ANI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है।
Image Credit : ANI
इस मैच में विराट कोहली ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक कैच लपकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
Image Credit : ANI
उनके नाम 549* मैचों में 335 कैच दर्ज हो गए हैं। इस मामले में किंग कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है।
Image Credit : ANI
द्रविड़ के नाम 504 मैचों में 333 कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज था। भारत के लिए सर्वाधिक कैच लेने वाले तीसरे भारतीय मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं, जिन्होंने 433 मैचों में 261 लपके। सचिन तेंदुलकर के नाम 664 मैचों में 256 कैच हैं जबकि रोहित शर्मा ने 498* मैचों में 229 कैच लपके हैं।
Image Credit : ANI
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अब तक अजेय रहा है। ग्रुप चरण में रोहित शर्मा की सेना ने अपने तीनों मैच जीते हैं। अब टीम की नजर सेमीफाइनल पर है।
Image Credit : ANI
वनतारा में वन्यजीवों के साथ पीएम मोदी की मनमोहक तस्वीरें